रेसकोर्स के पूर्व पार्षद, समाजसेवी, भाजपा नेता द्वारा आमजन की सुविधा के लिए बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया, जिसमें राशन कार्ड, वोटर कार्ड व अन्य सुविधाएं प्रदान की
(
उत्तराखंड, देहरादून, 10 जुलाई,2026,पूर्व पार्षद व समाजसेवी देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने अपने कार्यालय रेस कोर्स में लोगों की सुविधा के लिए बहुउद्देशीय शिवर का आयोजन किया जिसमें राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आय प्रमाण पत्र, स्थाई निवास पत्र, आयुष्मान कार्ड में नवीनीकरण, इ -श्रम कार्ड, समान नागरिक संहिता के अंतर्गत विवाह के पंजीकरण के प्रमाण पत्र, बनाने की सुविधा क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करवाई जिसमें लगभग डेढ़ सौ लोगों ने इसका लाभ उठाया यह शिवर कल भी जारी रहेगा । वहीं देवेंद्र पाल मोंटी ने कहा कि ये दो दिवसीय शिविर कल भी जारी रहेगा जिसमें अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकते हैं उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना ही उनका ध्येय है व सच्ची सेवा है।