उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं उनके आश्रितों को 10% क्षैतिज आरक्षण एक्ट पारित होने के उपरांत भी नियुक्ति न मिलने के विरोध में क्रमिक अनशन आज सातवें दिन भी शहीद स्मारक देहरादून में जारी है ।

 

आज कार्मिक अनशन में नवीन नैथानी केंद्रीय महामंत्री चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति उत्तराखंड, रामकिशन विकासनगर देहरादून,विकास रावत उत्तरकाशी,शैलेश सेमवाल ऋषिकेश बैठे।

आंदोलनकारीयों ने शासन-प्रशासन एवं सरकार से निर्णय की गुहार लगाई व शीघ्र ही इनके बिंदुओं पर समाधान हेतु सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं । साथ ही उन्होंने इस बात पर भी रोष प्रकट किया कि 2024 में एक्ट बन जाने के बावजूद भी मात्र 7 ही राज्य आंदोलनकारीयों को ही नियुक्ति मिली है बाकी अभ्यर्थी अपना वेरिफिकेशन करवाने के बावजूद भी नियुक्ति से वंचित हैं तथा कुछ अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम खुलने का इंतजार भी कर रहे हैं।

अनशन स्थल पर उत्तराखंड राज्य स्तर से आंदोलनकारी संगठन समर्थन देने हेतु पहुंच रहे हैं।वहीं कई संगठन जिले स्तर पर सरकार से नियुक्ति की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर चयनित राज्य आंदोलनकारी/आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं।

आज समर्थन में पहुँचने वालों में राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , संतन सिंह रावत (अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण संगठन) उत्तराखंड, ललित जोशी, चमन सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह नेगी, अभिषेक रावत सहित एडवोकेट अनूप सिंह बिष्ट, प्रभात डंडरियाल , अंशुल कनिष्क जोशी,मीरा गोसाई,सुरेंद्र सिंह व सयुंक्त मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *