अलकनंदा संगीत संस्थान के तत्वाधान में भारतीय संगीत की कार्यशाला का आयोजन किया गया। (कार्यशाला का विषय गायन,वदन, नृत्य (कथक) , लोकगीत लोक नृत्य रहा)

 

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 21 जून 2026

 

 

आज अलकनंदा संगीत संस्थान के तत्वाधान में अपने कार्यालय नैशविल रोड पर भारतीय संगीत की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यशाला का विषय गायन,वदन, नृत्य (कथक) , लोकगीत लोक नृत्य रहा। यहाँ पर गायकों द्वारा सुंदर संगीत सुनाया गया।

वैशाली जगूड़ी वा उनकी टीम द्वारा संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

अलकनंदा संगीत संस्थान के संस्थापक श्री मदन उपाध्याय ने बताया कि हमारा उद्देश्य भारतीय संगीत एवं प्रचार प्रसार करना तथा देवभूमि की मूल संस्कृति का संवर्धन करना है वा कलाकारों के आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

 

आज के कार्यक्रम में श्रीमती स्वर्ण लता मेहता, श्रीमती रेहाना, अक्षत मेहता, श्री अजीत, श्रीमती पल्लवी,श्री शरद, वरिष्ठ पत्रकार श्री धस्माना जी, जगदीश भट्ट, कोटनला जी, माहिर, पारितोष, ऋत्विज पंत, अजय मिश्रा, आदि अनेक कलाकार वा श्रोतागण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *