नई दिल्ली,14(फरवरी )2025, (शुक्रवार )! भारतीय सेना ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एल ओसी ) पर संघर्ष विराम उलंघन की खबरों को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया सेना के ब्यान के मुताबिक वहां भारतीय -पाकिस्तानी सेनाओं के बीच सहमति के अनुसार संघर्ष विराम बरकरार रखा जा रहा है सेना ने कहाँ एल ओसी पर गोलीबारी की कुछ छिट पुट घटनाये व एक चौकी के पास आई ई डी विस्फोट होने के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी जिसे स्थापित तंत्र के माध्यम से निपटारा किया जा रहा है यह भी कहाँ है की एक दूसरे पर भारी हथियारों से गोलाबारी की कोई घटना नहीं हुई है
