ईद के दिन चख्खूवाला से संदेहास्पद तरीके से गर्भवती गोवंश हुई गायब , कुर्बानी की आशंका को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने उठाई आवाज 

उत्तराखंड, देहरादून, 2जून,2026, देहरादून स्मार्ट सिटी के मध्य स्थित चख्खूवाला वार्ड में ईद के दिन संदेहास्पद तरीके से गर्भवती गोवंश हुई गायब, जिसको एक स्त्री और पुरुष लीजाते हुए दिखाई दे रहे हैं को लेकर रोष गहराता जा रहा हैं इस मामले में चख्खूवाला निवासी लोकेश ने बताया कि उपरोक्त गऊ माता लगातार 7से 8माह से क्षेत्र में घूम रही थी, जिसकी सेवा सभी क्षेत्र वासी कर रहे थे और भोजन, पानी का भी विशेष प्रबंध कर रहे थे। परंतु ईद के दिन संदेहास्पद तरीके से गर्भवती गोवंश को लेकर जाते हुए कैमरे में कैद स्त्री, पुरुष की भूमिका संदेह के घेरे में है वहीं चख्खूवाला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व मानवाधिकार कार्यकर्ता चंद्र मोहन अरोड़ा ने कहा कि गोवंश का इस तरह गायब हो जाना पूरे मामले को संदेशस्पद बना रहा हैं उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले में तत्काल पूरी जांच कर तह तक जाने की गुज़ारिश की। वहीं क्षेत्रीय जनता द्वारा इसकी सूचना बजरंग दल को भी दी गई और बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने भी इस तरीके से गर्भवती गोवंश के प्रकरण को गंभीर बता कर तत्काल जांच सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गो माता का इस प्रकार गायब करने वालों की तत्काल घेराबंदी की जाए । वहीं कुर्बानी की आशंका को देखते हुए हिंदूवादी संगठनों ने उठाई आवाज और मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए तत्काल कड़ी कार्यवाही की कि मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *