*“कलम का संकल्प”*
*– कुलदीप सिंह, संपादक ‘अटल लक्ष्य’*
*हिंदी पत्रकारिता दिवस, 30 मई 2026*
*
*जो लिखता है सबका साथ निभाता है,*
*ध्येय-पथ पर चलकर अपना कर्म-दायित्व समझ निभाता है।*
*रात-दिन की परवाह किए जो अपना फर्ज निभाता है,*
*औरों के दुख-सुख को सांझा करने वाला अपना जख्म छिपाता है।।*
*औरों के जख्म दिखाता है, सच को लिखने वाला,*
*अपना कर्म निभाता है, ना आंधी से डरता है।*
*हम ‘अटल लक्ष्य’ के सिपाही, जन-जन से जुड़ते हैं,*
*गांव की चौपाल से संसद तक आवाज पहुंचाते हैं।।*
*जब बेरोजगार की आंख में उम्मीद दिखती है,*
*तो स्किल इंडिया की अलख जगाता है।*
*जब पलायन से पहाड़ खाली होता है,*
*तो ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प दोहराता है।।*
*सवाल पूछना हमारा धर्म है,*
*समाधान ढूंढना हमारा कर्म है।*
*राजभवन से लेकर झोपड़ी तक सबकी बात, जन जन तक पहुंचता है, संवाद के द्वारा जोड़ता है, सबको, बिना भेद भाव कार्य करें हैं, समर्पण भाव से जो काम करे हैं।
*यही है हिंदी पत्रकारिता की असली जात।।*
*आज शपथ लेते हैं ‘उदंत मार्तण्ड’ को याद कर,*
*जुगल किशोर शुक्ल का कर्ज चुकाना है।*
*कलम बिकेगी ना झुकेगी कभी,*
*’अटल लक्ष्य’ से अब ‘अटल भारत’ बनाना है।।*
*जय हिंदी, जय पत्रकारिता,*
*जय उत्तराखंड, जय भारत।*