उत्तराखंड, देहरादून, 21मई,2026, गुरुवार,जिले में 29.04.2026 को अकरम निवासी ग्राम थाना भवन उत्तर प्रदेश की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मृत्यु के सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट देहरादून सविन बंसल ने मजिस्ट्रीयल जांच हेतु नगर मजिस्ट्रेट देहरादून प्रत्यूष सिंह को जांच अधिकारी नामित करते हुए यथाशीघ्र जांच आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
नगर मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उक्त घटना के सम्बन्ध में, यदि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का मौखिक अथवा अभिलेखीय साक्ष्य एवं बयान प्रस्तुत करना चाहता है या लिखित रूप में अपना बयान दर्ज कराना चाहता है, तो वे एक सप्ताह के अन्दर किसी भी कार्यदिवस में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करा सकता है
