गोविंद गढ़ के निकट शांति विहार में विद्युत पोल से ट्रक टकराया, विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित 

उत्तराखंड, देहरादून। 15मई 2026, शुक्रवार को एका एक गोविंद गढ़ के निकट शांति विहार में एक ट्रक विद्युत पोल से जा टकराया जिसकी आवाज से आस पास के सभी लोग सहम गए और जब वह बाहर निकल कर सड़क में आए तो देखा कि एक बड़ा ट्रक विद्युत पोल से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया हैं, और वहीं इस सब का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भोगना पड़ा, ट्रक के दुर्घटना ग्रस्त होते ही विद्युत चली गई, जो कि समाचार लिखे जाने तक भी नहीं आई थी। वहीं विद्युत आपूर्ति में बाधा पढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। । वहीं क्षेत्र वासी इंद्रेश सचदेवा ने कहा कि इस उमस भरी गर्मी में ने विद्युत न होने से सभी परेशान रहे, तो वहीं कार्य व्यवसाय भी प्रभावित हुआ हैं उन्होंने जनहित में तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने के साथ आर्थिक श्रृतिपूर्ति की मांग की। वहीं विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युत कर्मियों को गर्मी में पसीना बहाने के लिए विवश होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *