हर बात की खबर हमने ही निकाली, देश की हर जरूरत हमने पहचानी हैं”।

 

*”

 

 

*”अटल लक्ष्य – हर खबर की पहचान”*

*संपादक कुलदीप सिंह “सरदार” की कलम से*

 

*न नाम के लिए, न दाम के लिए,*

*कलम उठाई है बस काम के लिए।*

*अटल लक्ष्य है अपना, अडिग इरादा है,*

*सच की मशाल से मिटाना अंधियारा है।*

 

*दस्तार सजती है जब सर पर शान से,*

*कलम चलती है तब देश के नाम से।*

*न बिकेंगे, न झुकेंगे, न रुकेंगे कभी,*

*खबर वही देंगे जो सच लगे सभी।*

 

*हर बात की खबर हमने ही निकाली,*

*देश की हर जरूरत हमने पहचानी है।*

*कोई पूछे महंगाई का हल क्या है?*

*हम कहें – सोना नहीं, संयम खरीदो।*

*कोई पूछे बेरोजगारी का इलाज क्या है?*

*हम कहें – हुनर सीखो, जहां भी मिले मौका दिखा दो अपनी पहचान को तुम बड़ा दो

 

*”हाय महंगाई” गाकर रोया था जो कल,*

*”जय बचत” लिखकर हंसाएंगे अब हर पल।*

*विदेश नहीं, अपना देश घूमो,*

*वोकल फॉर लोकल का अलख जगाओ।*

 

*1 साल वर्दी पहनी, अब कलम की बारी,*

*सिविल डिफेंस का जज्बा, खबरों की तैयारी।*

*नेता हो या अभिनेता, सबका हिसाब होगा,*

*अटल लक्ष्य पर सच बेबाक होगा।*

 

*न हिंदू की बात, न मुस्लिम की बात,*

*बात सिर्फ हिंदुस्तान की, दिन हो या रात।*

*गरीब की थाली, जवान की बहादुरी*

*किसान की ताली, किसान की मेहनत – सबकी खबर निकाली।*

 

*अटल थे अटल जी, लक्ष्य उनका अटल,*

*वही राह चलेंगे, वचन है अटल।*

*जब तक सांस है, कलम चलेगी,*

*अटल लक्ष्य की लौ हर दिल में जलेगी।*

 

*ये पोर्टल नहीं, आंदोलन है,*

*हर सरदार, हर इंसान का समर्पण है।*

*आओ मिलकर लिखें नया इतिहास,*

*अटल लक्ष्य – देश का विश्वास।*

विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण कर, विकास की नई गाथा लिखनी, विश्व गुरु की पहचान बनानी, अटल लक्ष्य में है पूरा राष्ट्र विजन आओ मिलकर इतिहास बनाए, देश दुनियां में हम छाए।

 

*– कुलदीप सिंह “सरदार”*

*संपादक, अटल लक्ष्य न्यूज़ पोर्टल*

*देहरादून, 12, मई ,2026*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *