सिख व पंजाबी समाज में हर्ष की लहर, 10वीं, व 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओ में बेहतर अंक लाकर बेटियों ने समाज को किया गौरवान्वित।

सिख व पंजाबी समाज में हर्ष की लहर, 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओ में बेहतर अंक लाकर बेटियों ने समाज को किया गौरवान्वित।

उत्तराखंड देहरादून। 30अप्रैल 2026, सिख व पंजाबी समाज में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई जब समाज को गौरवान्वित करते हुए समाज की बेटियों ने 10वीं 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राष्ट्र, समाज, परिवार के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी दून न्यूज पेपर एसोशेसीयन पलटन बाजार से जुड़े कर्मयोगी हरप्रीत सिंह रेस कोर्स निवासी उनकी सुपुत्री सिमरन प्रीत कौर समरवैली स्कूल ने 12वीं की परीक्षा में 92%अंक प्राप्त किए जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागरण प्रखर छात्रवृत्ति योजना के तहत 51,000 रुपए का चेक मुख्यमंत्री आवास में प्रदान किया वहीं उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग की सुपुत्री दिव्या नारंग ने 94%अंक 10वीं की परीक्षा में icse बोर्ड ब्राइलैंड्स स्कूल से प्राप्त किए उनकी सफलता पर उत्तराखंड पंजाबी महासभा, राष्ट्र वादी स्वाभिमानी सिख मोर्चा, राष्ट्र वादी स्वाभिमानी पंजाबी मोर्चा ने हर्ष जताया और आशा जताई कि ये बच्चीया सफलता प्राप्त कर राष्ट्र व समाज की सेवा कर इक नई दिशा देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *