देहरादून दिनांक 24 अप्रैल 2026, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि जिला विकास समन्वय समिति (दिशा) की प्रथम त्रैमासिक बैठक मा0 सांसद टिहरी संसदीय क्षेत्र श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में 29 अप्रैल 2026 को मंथन सभागार राजपुर रोड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्त रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं एवं प्रगति की सूचना परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण को ई-मेल पर उपलब्ध कराने के साथ ही निर्धारित तिथि एवं स्थान पर बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
