ई रिक्शा पर कार्यवाही की माँग

देहरादून,8(फरवरी )2025, (शनिवार ),!माहनगर दून ऑटो चालक यूनियन ने प्रतिबंधित रूटो पर चल रहें ई रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही की माँग की है इसके लिए उप परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा है पत्र में अध्यक्ष मानिदर सिंह बिष्ट ने कहाँ की ई रिक्शा चालक सुबह 8बजे से कई रूटो पर प्रतिबंध के बावजूद भी दौड़ रहें है साथ ही ऑनलाइन कंपनी भी प्राइवेट दो पहिया वाहनों को आपने ऍप से जोड़ कर आपनी सेवाएं दें रही है जिससे ऑटो चालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है उन्होंने प्रतिबंधित रूटो पर चल रहें ई रिक्शा के खिलाफ जल्द कार्यवाही की माँग की है कहाँ की उन्होंने इस सम्बन्ध में पुलिस और परिवहन विभाग से कई बार शिकायत कर चुके है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *