उत्तराखंड देहरादून। 20अप्रैल। चक्कूवाला वार्ड 17 जो कि देहरादून के मध्य स्थित है जो कि स्मार्ट सिटी के रूप में जिसके स्वरूप को राज्य सरकार जहां खूबसूरत सुंदर आकर्षक बनाने में लगी हैं वहीं देहरादून के चक्कूवाला वार्ड 17 में पेयजल विभाग के अंतर्गत आने वाले सीवर विभाग ने नए चैंबर बिछाने में रस्म अदायगी की हैं और ये महज खानापूर्ति की गई बिना ईंटों के सीवर चैंबर को स्थापित किया गया ये तस्वीर चक्कूवाला में स्माइल मेडिकल शॉप के बाहर की है इस रस्म अदायगी चैंबर के कारण न केवल भू धंसाव हो गया हैं और दुर्घटना का भी अंदेशा बढ़ गया है। समाज सेवी व मानवाधिकार कार्यकर्ता चंद्र मोहन अरोड़ा ने तत्काल इस चैंबर को सही करने की मांग की वहीं लापरवाही पूर्ण कार्य करने वालों पर कार्यवाही की मांग की। वहीं चक्कूवाला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मीना शर्मा ने बताया कि कार्य करते वक्त ही इन कमियों की और ध्यान दिलाया गया था परंतु काम जल्दी निपटाने के कारण जनता की बात को अनसुना कर दिया है इस लापरवाही की कीमत जनता को चुकानी पड़ रही हैं वाहन चालक यहां दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। और जिम्मेदार, जवाबदेह चुप बैठे हुए हैं। आखिर कौन इसकी जिम्मेदारी लेगा।
