उत्तराखंड देहरादून। 20अप्रैल।
अक्षरधाम से देहरादून एक्सप्रेसवे में यात्रियों की सुविधा हेतु तत्काल वॉशरूम,जलपानगृह का निर्माण कराए जाने मांग करते हुए संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से नितिन गडकरी को भेजा पत्र।भुक्तभोगी संगठन सचिव सुशील त्यागी ने पत्र में लिखा है की ये गत रात्रि में अस्वस्थ वरिष्ठ नागरिक(74 years)अपने परिवार के साथ पहली बार दून इकोनामिक एक्सप्रेसवे से दून आ रहे थे।यहां इनको वॉशरूम रेस्तरां आदि न होने से मानसिक/शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। इनका कहना था की बिना इस मार्ग पर प्रस्तावित 12 वे साइड एमेनिटीज का निर्माण हुए मोदीजी के द्वारा उद्घाटन नहीं कराया जाना था।पहले किया जाना था। ऐसा कौन सा आपातकाल था की बिना मूलभूत जरूरतों को पूरा कराए बिना ही उदघाटन की रसम पूरी कर दी गई? इन्होंने अनुरोध किया कि यहां शीघ्र सबसे पहले टेंटो/टीनशैड मे ही कच्चे मूत्रालय रेस्टोरेंट बनाए जाए अन्यथा इस विकट गर्मी में यात्री कठिनाई महसूस कर सकते हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी इन सुविधाओं के लिए निर्देश जारी किए हैं ।