कन्या गुरुकुल माहविद्यालय, राजपुर रोड, देहरादून के प्रांगण में पोस्ट संख्या 1 तथा 3 उत्तरी प्रभाग द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसमें फलदार, ओषधीय तथा छायादार वृक्ष लगाए गए

उत्तराखंड:(देहरादून )!आज दिनांक २४ जुलाई,२०२५ को कन्या गुरुकुल महाविद्यालय,राजपुर रोड, देहरादून के प्रांगण में पोस्ट संख्या १ तथा ३ उत्तरी प्रभाग द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें फलदार, औषधीय तथा छायादार वृक्ष लगाए गए।और धरा को हरा भरा करने का संकल्प लिया और कहाँ कि प्रकृति से ही जीवन है, और वृक्ष से हमें प्राण वायु मिलती है

इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रेणु शुक्ला जी अपने समस्त स्टाफ के साथ सम्मिलित हुईं तथा नागरिक सुरक्षा के पूर्व उप प्रभागीय वार्डन श्री लोकेश गर्ग जी भी मौजूद रहे जिनके माध्यम से वृक्ष उपलब्ध हुए।

नागरिक सुरक्षा की ओर से घटना नियंत्रण अधिकारी श्री विनोद यादव जी, पोस्ट संख्या १ के सेक्टर वार्डन श्री प्रमोद राणा, श्री नासिर खान,श्री आशुतोष शर्मा,श्रीमती रेखा राजपूत तथा पोस्ट संख्या ३ के पोस्ट वार्डन श्री विपिन चाचरा जी,सेक्टर वार्डन श्री मेहराज मोहन व विनोद यादव आई सी ओं उपस्थित रहे।

कॉलेज की प्रधानाचार्य महोदया द्वारा सभी वार्डेनों का हार्दिक धन्यवाद किया गया तथा भाविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आग्रह किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *