स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यों में हुए भृष्टाचार की करेंगे जाँच : वीरेंद्र पोखरियाल

देहरादून,11 जनवरी 2025, शनिवार, नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने शुक्रवार को विभिन्न वार्डो में जन संपर्क करते हुए ना केवल आपने लिए अपितु वार्डो के वार्ड प्रत्याशी यों के लिए भी वोट और सपोर्ट की माँग की उन्होंने कहाँ की नगर निगम में बीजेपी के कार्यकाल में स्मार्ट सिटी के कार्यों में हुए भृष्टाचार कीजाँच की जाएंगी बीजेपी लगातार मलिन बस्तियों को उजड़ ने में लगी है, जबकि कांग्रेस मलिन बस्ती के लोगों का आसियाना किसी भी दशा में नहीं टूटने देगी उन्हें मालिकाना हक़ दिलाने के लिए संघर्ष करेंगी उन्होंने कहाँ की दून माहनगर को आदर्श बनाया जायेगा और हरा भरा करने का पूरा प्रयास किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *