उत्तराखंड :(देहरादून ),10(जुलाई ),2025, (वीरवार )!एलिवेटेड रोड़ परियोजना में आ रही मलिन बस्तियों को तोड़े जाने के विरोध में चलाए जा रहे “अभियान मेरा घर मेरी दुनिया” के तहत, संजय कॉलोनी पटेल नगर वाल्मीकि धर्मशाला ,में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें मलिन बस्तियों के लोंगो द्वारा प्रतिभाग लिया गया *मुख्य वक्ता विनोद कुमार एडवोकेट अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने जोर देकर कहा कि आज मलिन बस्तियों पर संकट गहराता जा रहा हैं परन्तु हम चुप बैठने वाले नही हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे हम धामी सरकार से डरने वाले नही उत्तराखंड राज्य बनने के 25 वर्ष बाद भी भाजपा व कॉंग्रेस लगातार मलिन बस्तियों को शिकार करती चली आ रही हैं विनोद कुमार एडवोकेट अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने जोर देकर कहा कि मलिन बस्तियों पर कोई समझौता स्वीकार नही किया जाएगा नही हम मलिन बस्तियों के मुद्दे पर झुकने वाले नही सवाल हैं मलिन बस्तियों के युवाओं के भविष्य का सवाल है मलिन बस्तियों के छात्रों का सवाल हैं मलिन बस्तियों के वासियों की उत्तराखंड नागरिकता का सवाल हैं बस्तियो के छात्रों व युवाओं के आरक्षण का जो बस्तियों के टूटने से खत्म होगा ,विपिन खन्ना प्रवक्ता व हरीश सिसोदिया प्रेदश महामंत्री ने कहा कि हम बस्तियो की लड़ाई में हर कीमत चुकाने को तैयार हैं व हम झुकने व घूटने टेकने वाले नही हैं कार्यक्रम में महामंत्री हरीश सिसोदिया जी अनिल खजुवाल उपाध्यक्ष जी वसीम राव अली सहसचिव इंतज़ार मलिक विष्णु प्रसाद जी,मुकुल कांगड़ा जी, विक्की महरौलीया जी पंकज चौटाला जी अजय चावरिया जी आदि