स्थान: बंगाली कोठी चौक
अवसर: अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस
आयोजक: देवभूमि युवा संगठन
उत्तराखंड :(देहरादून, )25जून,2025,अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर देवभूमि युवा संगठन द्वारा समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली बुधवार, 26 जून को शाम 5 बजे से बंगाली कोठी चौक से प्रारंभ होगी।
इस रैली का उद्देश्य युवाओं और आम जनमानस को नशे के खतरों के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए एकजुटता का संदेश देना है। संगठन के युवाओं का मानना है कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज का विनाश कर सकता है, और इससे लड़ाई हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है।
देवभूमि युवा संगठन लगातार समाजसेवी कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, और यह रैली उसी संकल्प का एक हिस्सा है — “स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत”।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में सम्मिलित होकर नशामुक्त समाज की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएं।
