उत्तराखंड :(देहरादून ),6(जून ),2025, (शुक्रवार )!गुरमत समर कैंप में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिया गया संदेश *मानस की जात सबै एकै पहचानबो* को दृढ़ करवाते हुए मानवता की सेवा, देश की सेवा, कौम की सेवा के लिए बच्चों को तैयार करना है साथ ही श्री गुरु हरक्रिशन साहिब कीर्तन अकैडमी का यह लक्ष्य है कि बच्चे अपनी संस्कृति से जुड़ते हुए अपनी धरोहर को संभाले, इसलिए कैंप में गुरु इतिहास, सिख रहित मर्यादा, कीर्तन, तबला,गतका और खेल-खेल में गुरुमुखी को सिखाया जा रहा हैं!
विभिन्न प्रकार की गतिविधियां गुरमत समर कैंप में आयोजित की जा रही है जिसमें बच्चे बड़े ही उत्सुकता से प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें मुख्य तौर पर गुरबाणी क॑ठ मुकाबला, निबंध प्रतियोगिता ,आर्ट एंड क्राफ्ट द्वारा शस्त्रों का ज्ञान है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने *बलिहारी कुदरत वस्या* के अनुसार पौधे रोपण का कार्यक्रम भी किया गया! साथ ही करियर काउंसलिंग के बारे में भी बच्चों को आज गगनदीप सिंह C.A द्वारा संबोधित किया गया!
दिनांक 7 जून 2025 शाम को गुरमत समर कैंप का समापन समारोह में क्विज प्रोग्राम,गतका शो और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे!
गुरमत समर कैंप में श्री गुरु हरक्रिशन साहिब कीर्तन अकैडमी देहरादून (यूनिट ऑफ़ अकालपुरख की फौज) सेवा निभाने वाले सदस्य देवेंद्र पाल सिंह, सतपाल सिंह, जसदीप सिंह, जपजीत सिंह, मनमीत सिंह,गगनदीप कौर, दलजीत सिंह, हरविंदर सिंह, हरलीन कौर,अंतरजोत कौर, हरसिमरन सिंह, कुशनीत कौर,गुरलीन कौर, अमनजोत सिंह, मनप्रीत कौर,सिमर सिंह ,जगमीत कौर,जसविंदर कौर,कवलजीत कौर,जसप्रीत कौर,गुरविंदर कौर,चरन कवल
रविंदर कौर,कवल कौर,इत्यादि है
