थाना सेलाकुई पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, जमनपुर, पीठ वाली गली, बेला वाला, भाऊवाला में की गईं उल्लंघन कर्ताओ के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

 

*थाना सेलाकुई*

*जनपद देहरादून*

*दिनांक 05.06.2025*

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

🔷 *

उत्तराखंड : आज दिनांक को 05.06.2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद देहरादून के निर्देशानुसार थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीमो का गठन कर सत्यापन अभियान चलाये जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-ll महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाना क्षेत्र में टीमे बनाकर थाना क्षेत्रांतर्गत जमनपुर, पीठवाली गली, बेलावाला भाऊवाला में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी ब्यक्तियों किरायेदारों व संदिग्ध ब्यक्तियों का सत्यापन किया गया। तथा उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 56 चालान धनराशि 5,60,000/ रूपये का जुर्माना माननीय न्यायालय के चालान किए गए तथा 28 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की जाएगी । भविष्य में भी उक्त सत्यापन अभियान गतिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *