सर्वोदय मण्डल ने राधा भट्ट को पद्मश्री मिलने पर दी बधाई—–यश वीर आर्य, सयोजक, जागरूक बनों, आवाज उठाओं संगठन 
उत्तराखंड :(देहरादून ),30(मई ),2025, (शुक्रवार )!उत्तराखंड सर्वोदय मण्डल ने अपनी विशेष बैठक लक्ष्मी आश्रम कौसानी की संरक्षिका सुश्री राधा बहन को पद्मश्री मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।वह दशकों से महिला उत्थान के कार्यों मे लगी हैं , उनके जीवनकाल मे उनके कार्यों के लिए पुरस्कृत करना ,समाज सेवा मे लगे लोगों के लिए प्रेरणा दायक है राधा बहन को पूर्व में भी अनेक सम्मान मिल चुके हैं।उत्तराखंड से ही ह्यूज गांत्जर और कॉलिन को भी पद्मश्री मिलने पर भी खुशी जताते हुए बधाई दी।सर्वोदय मण्डल उत्तराखंड क्या उपाध्यक्ष यश वीर आर्य द्वारा डॉ विजय शुक्ल और डॉ प्रेम शीला शुक्ल को आचार्य श्री सम्मान 2025 से सम्मानित भी किया गया, इस अवसर पर डॉ विजय शंकर शुक्ला,डॉ प्रेम शीला शुक्ल,डॉ रश्मि पैन्यूली, नीरू शर्मा ,डॉ इंदु शुक्ला, सुखपाल सिंह चौहान,नवीन मित्तल, राम चंद यादव,हरबीर सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
यशवीर आर्य।