नई दिल्ली :30(मई ),2025, (शुक्रवार )! पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच सीमावर्ती राज्यों पंजाब, जम्मू -कश्मीर, गुजरात, राजस्थान के अलावा हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में शनिवार कों मॉक ड्रिल होंगीं ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत पहले ये ड्रिल वीरवार कों आयोजित होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था पाकिस्तान के साथ 10 मई की शाम से लागू संघर्ष विराम के बाद पहली बार मॉक ड्रिल आयोजित कराई जा रही है अग्निशमन सेवा और होमगार्ड माहनिर्देशालय ने कहा है कि इस दौरान सायरन बजाये जाएंगे और आपातकालीन प्रणालियों का भी परीक्षण किया जाएगा नागरिक सुरक्षा अधिकारीयों ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आग्रह किया है कि वह सभी स्थानीय प्रशासन कों भी शामिल करते हुए शनिवार कों शाम 5:00बजे से मॉक ड्रिल की योजना बनाएं व इसका आयोजन करें
आपात हालात से निपटने का अभ्यास
प्रशासन कों तत्परता सुनिश्चित करने, एन सी सी, एन एस एस, भारत स्काउट एवं गाइड जैसे स्वय सेवकों की सेवाएं लेने, दुश्मन के विमानों व मिसाइल हमलों के सम्बन्ध में वायु सेना व नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के बीच हॉट लाइन कों सक्रिय करने, ब्लैक आउट सुनिश्चित करने, जनता कों सुरक्षा जैसी कार्यवाही की जाएंगी
