दो टूक :आंतकी शिविरों को नष्ट करने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा सभी बड़े देशों को आपने बुलंद इरादों से अवगत करा दिया था,मोदी ने कहा था —-गोली चली तों, जवाब गोले से मिलेगा
(तीसरे पक्ष की कोई भी भूमिका नहीं रही )
नई दिल्ली :12(मई ),2025, (सोमवार )! ऑपरेशन
सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही पूर्ण स्पष्ट कर दिया था कि आंतकीयों के गढ़ में घुस कर चोट की जाएंगी यदि पाकिस्तान ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की तों भारत का रुख सख्त रहेंगा पाकिस्तान गोली चलाएगा तों हम गोला चलाएंगे ऑपरेशन से जुड़े सूत्रों ने ये जानकारी दी है पाकिस्तान में सात मई को नौ आंतकी शिविरों पर सफल कार्यवाही के बाद भारत ने पूरे विश्व को इससे अवगत कराना शुरू किया ज्यादातर देशों ने आंतक के खिलाफ इस लड़ाई में भारत का साथ दिया पाकिस्तान की तरफ से कार्रवाई शुरू हुई तों भारत ने कड़ा जवाब दिया अमेरिका को भी अवगत करा दिया गया था कि यदि पाकिस्तान से गोली चलेंगी तों जवाब में भारत गोला चलाएगा सूत्रों ने कहा, दस मई को पाकिस्तान ने जब भारत के 26 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया तों जवाब में भारत ने उसके चुनिंदा सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की इसके बाद पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आई और वह संघर्ष विराम के लिए सक्रिय हुआ पाकिस्तान की तरफ से डीजीएमओं से पूर्वहन में संपर्क किया गया ये भारत की नीति का हिस्सा था कि पाकिस्तान कार्रवाई करेगा तों बड़ा जवाब दिया जाएगा लेकिन सूत्रों ने साफ और स्पष्ट किया कि इसमें तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं रही जो भी बात हुई वह डीजीएमओं के स्तर पर हुई एनएसए या विदेश मंत्रियो के बीच कोई बात नहीं हुई लेकिन संघर्ष विराम की सूचना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जरिये कैसे आई, सूत्रों ने पाकिस्तान की और इशारा किया