देहरादून में,खलंगा वनक्षेत्र को वनाागिनि से बचाने हेतु विभागीय उपायों को अधिक प्रभावी बनाने, यहां पर बने युद्ध स्मारक की सुरक्षा, इस क्षेत्र को असामाजिक तत्वों से दूर रखने को लेकर प्रमुख वन सरक्षक हॉफ व अन्य अधिकारीयों द्वारा किया गया निरिक्षण

उत्तराखंड :(देहरादून ),11, (मई ),2025, (रविवार )!देहरादूनमें स्थित खलंगा वनक्षेत्र को वनाग्नि से बचाने हेतु विभागीय उपायों को अधिक प्रभावी बनाने,यहां पर बने युद्ध स्मारक की सुरक्षा, इस क्षेत्र को असामाजिक तत्वों से दूर रखने को लेकर प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ)डॉ.धनंजय मोहन,एपीसीसीएफ मीनाक्षी जोशी,प्रभागीय वनाधिकारी अमित कुमार,अपर सचिव कहकहां नसीम द्वारा इस क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया। बलभद्र खलगां क्षेत्र विकास समिति तथा संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारी विगत दिनों इस वन क्षेत्र की प्रभावी सुरक्षा की मांग को लेकर वन मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बी पी गुप्ता से मिले थे। संज्ञान में आया है की यहां बन बैरियर लगाने तथा वन चौकी बनाने पर शीघ्र फैसले की संभावना है।समिति के कर्नल विक्रम सिंह थापा तथा संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी,ठाकुर शेर सिंह,क्षत्रिय चेतना मंच के सचिव रवि सिंह नेगी आदि ने इस बन विभाग के सकारात्मक कदमों का आभार व्यक्त किया है। निरीक्षण के दौरान रायपुर रेंज का स्टाफ भी उपस्थित रहा l। प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *