सिविल डिफेन्स के वॉलटियर्स सजग रह कर 24 घंटे की सायरन ड्यूटी में लगतार समर्पित भाव से कर रहें है कार्य ——एस के साहू, डी सी सिविल डिफेन्स, देहरादून
- उत्तराखंड :(देहरादून ),11(मई ),2025, (रविवार )! भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए सिविल डिफेन्स के वॉलटियर्स सजग रह कर 24 घंटे की सायरन ड्यूटी में लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रहें है, साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर जनता को जागरूक करने का कार्य पोस्ट वार्डन एवं सेक्टर वार्डन लगातार कर रहें है वहीं विद्यालयों में भी जा कर छात्र छात्राओं को भी जागरूक करने का कार्य सिविल डिफेन्स के वॉलटियर्स द्वारा लगातार जारी है देहरादून के महत्व पूर्ण स्थलों में 24 घंटे अलग अलग सिविल डिफेन्स के वॉलटियर्स सायरन ड्यूटी स्थल पर सक्रिय है और पूरी कर्तव्य निष्ठा से कार्य कर रहें है धारा चौकी, आराघर चौकी, वॉटर बॉक्स और अन्य स्थलों में सिविल डिफेन्स वॉलटियर्स मौजूद है सिविल डिफेन्स के देहरादून के डी सी एस के साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल डिफेन्स के वॉलटियर्स पूर्ण अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें है वहीं सेक्टर वार्डन बीना उपाध्याय सेक्टर 9, मीना शर्मा, राहुल सोनकर आदि मौजूद रहें
