सरहद वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें :सी एम

उत्तराखंड :(देहरादून ),10(मई ),2025, (शनिवार )! आंतकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद ब द्वन, सचिव गृह शलेश बगोली, पुलिस माह निर्देशक दीपम सेठ व अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों के संग उच्च स्तरीय बैठक की मुख्यमंत्री ने हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने व सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासनिक इकाईयों को चौकस रखने के निर्देश दिए अधिकारीयों ने सी एम को जानकारी देते हुए बताया कि राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है ताकि जरुरत पड़ने पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकें सी एम ने अफवाहों से बचने और जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निर्वहन करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जनता कि सुरक्षा सर्वोपरि है, हम किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *