सुखद समाचार :सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ़ लाख तक कैशलेस उपचार की योजना मंजूर हुई

सुखद समाचार : सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ़ लाख तक कैशलेस उपचार की योजना मंजूर हुई

नई दिल्ली :7(मई ),2025(बुधवार )! केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटनाओ के पीड़ितो के देश भर में कैशलेस उपचार की योजना को मंजूरी दें कर शुरू की है इसके तहत हादसों के पीड़ित को डेढ़ लाख तक अधिकतम मुफ्त उपचार मिलेगा सरकार के चिन्हित अस्पतालों में पहले सात दिन के उपचार का खर्चा सरकार वाहन करेंगी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है योजना धरातल में 5 मई से लागू हो गईं है अधिसूचना के मुताबिक, सड़क पर मोटर वाहन से हादसे का शिकार कोई भी व्यक्ति इसके तहत कैशलेस उपचार का हकदार होंगा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रधिकरण (एन एच ए ) अस्पतालो, पुलिस व राज्य स्वास्थ्य एजेंसियों के समन्वय से योजना की कार्यन्वयन एजेंसी होंगा पीड़ित को दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों तक निर्धारित अस्पताल में डेढ़ लाख रुपए तक कैशलेस उपचार मिलेगा किसी अन्य अस्पताल में तय दिशा निर्देशों के अनुसार ही पीड़ित की हालत स्थिर होने तक ही उपचार मुफ्त होंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *