)
नई दिल्ली : पहलगाम में हुई आंतकी हमलें के 15वें दिन बड़ी कार्यवाही करते हुए भारत ने मंगलवार को आधी रात्रि में एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आंतकी ठिकाने बर्बाद कर दिए पाकिस्तान को सबक सिखाने और आंतकी ठिकानो को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर द्वारा कड़ा प्रहार किया हमलें में जिन आंतकी समहू के ठिकाने को निशाना बनाया गया, वें भारत के खिलाफ आंतकी हमलों की साजिश रचने और निर्देशन करने के लिए प्रयुक्त किया जाता था पाकिस्तानी मीडिया ने ये दावा किया की इस हमलें में तीन लोग काल का ग्रास बने वहीँ 25 लोग घायल बताये है भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तान व पी ओ के में आंतक के कुल 9 ठिकानों पर लक्ष्य भेद कार्यवाही की गईं पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को कतई निशाना नहीं बनाया गया है ये ऑपरेशन भारत की आंतकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेस की नीति को दर्शाता है भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्यवाही से आंतकवादी समहू के खिलाफ कड़ा सन्देश गया है बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान प्रयोजित आंतकियो ने धर्म पूछ कर 26 पर्यटको की हत्या कर मानवता को शर्मसार कर दिया था तभी से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की और से बड़ी कार्यवाही की उम्मीद की जा रही थी और आंतक पर चोट कर भारत ने पूरे विश्व समुदाय को बता दिया है की कि वह आंतक को चुप चाप कतई बर्दास्त नहीं करेगा और आंतक को सदैव दण्डित करेगा