चारधाम यात्रा में आने से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूर लें —–सतपाल माहराज

उत्तराखंड :(देहरादून ),5(मई ),2025, (सोमवार )! उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल माहराज ने चार धाम आने से पूर्व श्रदालुओं से डॉक्टर से चिकित्सिय परमार्श (सलाह ) लें कर ही यात्रा पर जोर दिया साथ ही यात्रा में सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखने की अपील की इसके साथ ही यात्रा से जुड़े सभी लोगों से अतिथि देवों भव परम्परा का ध्यान रखने को भी कहा माहराज ने श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट पूर्ण विधि विधान एवं वैदिक मन्त्रोंचार के साथ खुलने पर समस्त सनातन धर्मावलंबियों को शुभकामनायें दी उन्होंने कहा कि श्री यमुनोत्री, श्री गंगोत्री, श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रदालुओं और पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री माहराज ने कहा कि अतिथि देवों भव की परम्परा का निर्वहन किया जाए चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रदालुओं के स्वागत और सत्कार का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए उन्होंने श्रदालुओं से अपील करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए सभी श्रद्धांलु अपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने हेतु यात्रा में आने से पूर्व डॉक्टर से चिकित्सिय सलह (परामर्श ) अवश्य लें आपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार यात्रा की तैयारी करें कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है इसलिए अवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें पर्यटन मंत्री सतपाल माहराज ने हेमंत द्विवेदी को श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष बनने पर बधाई दी ऋषि प्रसाद सती एवं विजय कपरवाण को बी के टी सी उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनायें दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *