उत्तराखंड :(देहरादून ),29(अप्रैल ),2025, (मंगलवार )! उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज तेज ओर झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वांनुमान है वहीं 30अप्रैल से चार मई तक अधिकांश हिस्सों में हल्की से माध्यम वर्षा हो सकती है इस परिवर्तन से बड़ते तापमान से भी कुछ राहत मिल सकती है मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वांनुमान के अनुसार आज पूरे राज्य में मौसम शुषक रहेंगा मैदानी क्षेत्रों में दिन के वक्त तेज ओर झोंकेदार सतही हवाएं चलेंगी जबकि बुधवार को देहरादून, समेत पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल के साथ यू एस नगर में हल्की वर्षा हो सकती है एक मई से पूरे राज्य में हल्की से माध्यम वर्षा का पूर्वांनुमान है वर्षा का ये दौर चार मई तक रह सकता है इससे मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी देहरादून में दो दिन पूर्व तक जहाँ तापमान 38डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मंगलवार को दिन का तापमान 35डिग्री तक रहने की सम्भवना है
