उत्तराखंड :(देहरादून ),27, (अप्रैल ),2025, (रविवार )! उत्तराखंड में 30अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा का आगाज वर्षा के साथ आरम्भ होंगा मौसम विभाग ने 30अप्रैल से 2 मई तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा होने का पूर्वांनुमान जताया है वहीं रविवार और सोमवार को भी छह पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है इधर मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल दिन में तेज गर्मी रहेंगी हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के कारण रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की और से जारी पूर्वांनुमान के अनुसार रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कहीं कहीं बहुत हल्की वर्षा रहेंगी बाकि जिलों में मौसम 29 अप्रैल तक शुषक रहेंगा लेकिन 30अप्रैल से पूरे राज्य में हल्की वर्षा होने का पूर्वांनुमान है अगले दो दिन तक वर्षा का यह दौर जारी रहेंगा खासतौर पर कुमाऊ के अधिकांश जिलों के साथ ही गढ़वाल में, देहरादून, पौड़ी, और टिहरी में हल्की से माध्यम वर्षा होने की सम्भवना है जबकि उत्तरकाशी, चमोली, और रूद्र प्रयाग में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा का दौर रहेंगा
