अधिशासी अभियंता गढ़वाल जल संस्थान दिलराम बाजार को मूलभूत रूप से ओंकार रोड, नेशविला रोड, व अंशिक चखुवाला में पानी की आपूर्ति सुचारु करने की कि तत्काल मांग ——जगमोहन मेहंदीरता

देहरादून,26(अप्रैल ),2025, (शनिवार )!अधिशासी अभियंता गढ़वाल जलसंस्थान दिलाराम बाजार देहरादन महोदय ओंकार रोड में पानी की समस्या के बारे में आपको हर वर्ष अवगत कराया जाता है और हर बार ये आश्वासन मिलता है कि अगले वर्ष समस्या का निदान हो जाएगा अब नए वर्ष की गर्मियों अभी आरंभ हुई है और पानी की सप्लाई अभी से अनियमित हो गयी जहाँ सर्दियो में 2 घंटे सुबह शाम पानी की सप्लाई होती थी वह अब घटकर 1 घंटा हो गयी है और अभी गर्मियो के आरंभिक दिनों में ही कभी सुबह व कभी शाम को पानी सप्लाई नही किया जा रहा है शिकायत करने पर कभी मरमत कभी पीछे से पानी की समस्या व कभी बिजली का बहाना बनाया जा रहा है इसी मोहल्ले में कई जगह ट्यूब वेल से पानी की सप्लाई की जा😚 रहीहै आस पास के इलाको में सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए बर्बाद किये जा रहे है वही इंसान की मूलभूत पानी कि समस्या की और ध्यान नही दिया जा रहा है आप से निवेदन है कि आप चाहे नई लाइन डलवाए या कोई अन्य प्रबंध करे इस छेत्र की विशेष कर 3 गलियो जो कि नैशविला रोड से शूरू होती है में पानी कि सप्लाई ठीक कि जाए धन्यवाद हम है जगमोहन मेंदीरत्ता रमेश चढ़ा यशपाल वोहरा कमलेश गांधी रंजीत सिंह गजेंद्र वर्मा अशोक शर्मा सुचेता मित्तल राजेश त्यागी इस अग्रवाल गौरव नेगी आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *