उत्तराखंड :देहरादून,25(अप्रैल )2025, (शुक्रवार )!राजधानी देहरादून का दिल घंटाघर के दिल की धड़कने तो बन्द हैं हीं और उसके चारों ओर भी हथौड़ों का प्रहार चल रहा है मतलब 4 वर्ष पूर्व जिसका निर्माण हुआ अब उसमें पूरा ही बदलाव किया जा रहा ,पेड़ की ओर के भाग को छोड़ कर अन्य ओर 2 मीटर से 3 मीटर तक दायरा कम किया जा रहा ।जब क्षेत्र विधायक से बात की उनका तर्क था अन्दर नशेडी पड़े रहते थे जो बाहर से नही दिखते थे अब चारों ओर ग्रिल लगेगी जिससे अन्दर की गतिविधियां दिखती रहेंगी कैसा हास्यास्पद तर्क जबकि वहां लगभग 24 घंटे पुलिस रहती है। इस पुनर्निर्माण पर लाखों की जो बर्बादी होगी वह अब ओ एन जी सी तो देगा नही
उस घंटाघर के तीन तरफ ज्यादा दूर तक नही केवल 500 मीटर ही नजर डाली जाए तो हर ओर ही बुरा हाल। सरकार और संबंधित विभागों से हमारा पुनः अनुरोध है कि इस तरह की बर्बादी को रोकें।
यश वीर आर्य
संयोजक
जागरूक बनो आवाज उठाओ
25.04.2025
