डेंगू की जांच दरे निजि लैबो को सार्वजनिक करनी होंगीं

उत्तराखंड :(देहरादून ),22(अप्रैल ),2025, (मंगलवार ),! सभी निजि (प्राइवेट ) पैथालॉजी लैबो को अब डेंगू की जांच की दर बोर्ड पर डिस्प्ले कर सार्वजनिक करनी होंगीं लैबो की मनमानी पें अंकुश लगाने के लिए ये कदम उठाए गए है डेंगू के मामलों में वृद्धि होने पर कई लैब रोगी से मनमानी क़ीमत वसूलते है इसे देखते हुए स्वस्थय मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा इस बार जांच दरे सार्वजनिक करने के निर्देश दिए है स्वास्थ्य माहनिर्देशक डॉ. सुनीता टम्टा ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियो को इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए है स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए माइक्रो स्तर पर प्लान तैयार कर सभी विभागों को समन्वय बना कर कार्य करने के निर्देश दिए गए है बता दें कि राज्य सरकार ने चार दिन पूर्व ही प्राइवेट लैबो के लिए डेंगू की जांच दरे तय की थी साथ ही अधिक दाम लेने वालों पर कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *