*
देहरादून
देहरादून,19(अप्रैल ),2025, (शनिवार ),!देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों से जुडे़ नागरिकों के संगठन देहरादून सिटीजन फोरम (डीसीएफ) ने देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना का नवीनीकरण करके इसे आम लोगों के लिए खोलने के फैसले का स्वागत किया है। संगठन ने 60 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर वाला एक पत्र राष्ट्रपति को भेजा है।
पत्र में आग्रह किया गया है कि प्रस्तावित राष्ट्रपति आशियाना पार्क को पेड़ों को काटे बिना विकसित किया जाए और इसे सीमेंट कंक्रीट से मुक्त रखा जाए। यहां पक्षी और तितली पार्क विकसित करने का भी राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि 132 एकड़ में फैले राष्ट्रपति आशियाना पार्क को आम नागरिकों के लिए खोलने का फैसला एक सराहनीय कदम है। यहां जाकर लोग हरे-भरे क्षेत्र का आनंद ले सकेंगे। लेकिन इसके हरे-भरे स्वरूप को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए।
पत्र में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में सड़कों, आवास और बुनियादी ढांचे के लिए देहरादून के प्राकृत