नई दिल्ली :12(अप्रैल ),2025, (शनिवार )! अमरीका चीन व्यापार तनाव के चरम के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में मांग में वृद्धि होने से सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं है वहीं घरेलू शेयर बाजार ने भी 90दिन की अविधि की मोहलत का खुल कर जश्न मनाया सेंसेक्स और निफ़्टी, अन्य एशियाई बाजारों के विपरीत उछाल के साथ बंद हुए दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की क़ीमत 6,250रुपए उछल कर 96,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के नवीन रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं चाँदी में भी 2,300 रुपए का उछाल आया है और इसकी क़ीमत 95,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गईं है उधर टेरीफ तीन माह तक टालने के अमरीका के फैसले से शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी रही सेंसेक्स 1,310व निफ़्टी 429 अंक उछले सेंसेक्स 75,157.26व निफ़्टी 22,828.55अंक पर बंद हुआ वहीं जापान के सूचकांक निक्की, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही
