उत्तराखंड :खटीमा,10(अप्रैल )2025, (वीरवार )! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 50लाख से बड़ा कर डेढ़ करोड़ रुपए करने की घोषणा की है सी एम ने बुधवार को खटीमा में अपने पिता स्वर्गीय शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर हुए सैनिक सम्मान समारोह में इसका एलान किया तराई बीज विकास निगम के मैदान में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में कांग्रेस की सरकार थी, तब उनकी माँग पर तत्कालीन सी एम विजय बहुगुणा ने सेना व अर्द्धसैनिक बलों में शहीद होने वाले सेनिकों को 10लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी कुछ वर्ष पूर्व एक दिन में राज्य के पांच युवाओं की शाहदत हुई थी इसी दिन उन्होंने और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सैनिको के परिवार को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50लाख रुपए करने का निर्णय लिया सी एम ने बताया कि प्रदेश में शहीद आश्रितों को 31सरकारी नौकरिया दी जा चुकी है सेना व पैरा मिलट्री फ़ोर्स के शहीदों के आश्रित को नौकरी में आवेदन करने की समय सीमा में भी 2 वर्ष से पांच वर्ष की वृद्धि कर दी है
