चारधाम यात्रा के लिए पांच घंटे में ही हेली सेवा की 31 मई तक की हुई बुकिंग

उत्तराखंड :देहरादून,9(अप्रैल ),2025, (बुधवार )! चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा की 31 मई तक टिकटों की बुकिंग पांच घंटे के भीतर फुल हो गईं आई आर टी सी ने मंगलवार को दोपहर 12:00बजे बुकिंग के लिए वेबसाइट खोली थी केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहें है इसी दिन से हेली सेवाएं भी आरम्भ हो जायेंगी यूकाडा ने 2 मई से 31 मई तक की यात्रा बुकिंग शुरू करने के लिए 8अप्रैल का दिन तय रखा था आई आर सी टी सी की वेबसाइट हेलियात्रा. इर्टसीसी. Co.इन पर शाम  पांच बजे तक पूरे माह की बुकिंग देखते ही देखते फुल हो गईं ऐसे में कई लोगों को मायूस भी होना पड़ा यूकाडा की सी ई ओ सोनिका ने बताया कि आगे की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग की तिथि जल्द तय की जाएंगी वहीँ पहले दिन 7650 टिकटो की बुकिंग हुई जिसमें यात्रियों की संख्या 23150 है, एक आई डी पर छ टिकट और समहू आई डी पर 12 टिकट बुक हो सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *