जलियावला बाग के शहीदों कों श्रद्धांजलि देंगी स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण माहपरिषद

 

रुड़की :2(अप्रैल ),2025, (बुधवार )!अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महा परिषद आगामी 13 अप्रैल 2025 को जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि महापरिषद द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में पंजाब प्रांत के सभी जिलों के प्रतिनिधि एवं महापरिषदके राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहेंगे,साथ ही जो प्रत्यक्ष उपस्थित नही हो पाएंगे वे सभी वर्चुअल माध्यम से इस ऐतिहासिक क्षण के प्रत्यक्ष दर्शी बनेंगे।महापरिषद 13 अप्रैल को विधिवत सुबह 7:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।सर्वप्रथम सुबह 7:00 बजे जलियांवाला बाग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात पंजाब राज्य के सभी जिलों से आए प्रतिनिधि व महापरिषद के राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे तथा महा परिषद के राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।जो अपनी राष्ट्र भावना व स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के उत्थान को लेकर चर्चा करेंगे। अमृतसर मे इस आयोजन के व्यवस्थापक महा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाल एवं उनके सहयोगी कुलवंत सिंह संभाल रहे है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से महापरिषद के 80 से 90 की संख्या में सदस्य शामिल होंगे,साथ ही पंजाब राज्य से लगभग 200 की संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। महापरिषद अपनी पांचवी कार्यकारिणी की बैठक भी पंजाब में ही संपादित की जाएगी। इसके पूर्व में महा परिषद द्वारा पटना में दो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, उत्तर प्रदेश के बनारस में तथा झारखंड राज्य के रांची में चौथी कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हो चुकी है।जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी प्रहलाद प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल,राष्ट्रीय समन्वयक हरिराम गुप्ता सहित महापरिषद के सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौजूद रहे जिनके मार्गदर्शन में संगठन देश के 26 राज्यो में विस्तारित है और देशभर के 2 करोड़ सेनानी परिवारों के हितों को लेकर सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *