जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत हरिद्वार (लालढ़ाग ) में महिलाओ कों आत्मनिर्भर बनाने की पहल

 

उत्तराखंड :हरिद्वार,31(मार्च ),2025(सोमवार )!जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत हरिद्वार (लालढांग) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस पहल के तहत, स्थानीय महिलाओं को जुट (जूट) से विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आजीविका में सुधार कर सकें।

 

यह प्रशिक्षण न केवल उनके कौशल को निखारने का एक अवसर बना, बल्कि उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ। हमारा उद्देश्य है कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक बने।

 

आइए, हम सब मिलकर इस मुहिम को और अधिक सशक्त बनाएं और महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा दें! 👆🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *