उत्तराखंड :(देहरादून ),31, मार्च, (2025)! राज्य कर विभाग ने पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर रिटर्न दाखिल न करने व बकाया राशि जमा न करने वाले तीन हजार से अधिक व्यापारीयों पर कार्यवाही की है इन व्यापारीयों से अब तक 31.61 करोड़ की बकाया राशि वसूलने के साथ ही जी एस टी पंजीयन निलंबित किया गया 83 मालवाहक वाहनों कों चेक पोस्टों पर रोक कर 2.15 करोड़ की बकाया राशि वसूली गईं शासन स्तर पर राजस्व संग्रहण की समीक्षा के बाद राज्य कर विभाग द्वारा 22मार्च से प्रदेश भर में जी एस टी जमा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया था नौ दिनों के भीतर विभाग ने प्रदेश भर में तीन हजार से अधिक व्यापारियों पर कार्यवाही की इसके अभूतपूर्व परिणाम आये जी एस टी की बकाया राशि दबाये बैठे व्यापारियों ने सख़्ती के बाद 20.72 करोड़ की राशि जमा की इसके इलावा जी एस टी रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों से 86 लाख रुपए की वसूली की गईं विभागीय प्रवर्तन दल भी सीमावर्ती क्षेत्र के चेक पोस्ट में चेकिंग कर 6.23 करोड़ की जी एस टी वसूल की गईं इसके अलावा ऑडिट इकाइयों के माध्यम से जी एस टी दस्तावेजों की जाँच के बाद 1.64 करोड़ की राशि व्यापारियों से जमा कराई गईं राज्य कर आयुक्त अहमद इक़बाल ने बताया कि अभियान के तहत तीन हजार से अधिक व्यापारियों का जी एस टी पंजीयन निलंबित किया गया बकाया राशि व रिटर्न फ़ाइल न करने वाले व्यापारियों से 31.61 करोड़ की राशि वसूली गईं विभाग की ओर से जी एस टी जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेंगा
