स्टेशनरी और स्कूल बैग का निशुल्क वितरण
उत्तराखंड : देहरादून,18, (मार्च ),2025, (मंगलवार )!
नेशनल एसोसिएशन फार पेरेंट्स एंड स्टूडेंटस यूनियन द्वारा रायपुर रोड स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि संगठन के आठवें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 30 अप्रैल को रायपुर रोड स्थित संगठन के कार्यालय में होगा जिसमें 100 स्टूडेंट्स को निशुल्क स्टेशनरी और बैग वितरित किए जाएंगे
संस्था के संरक्षक वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड शासन के उपाध्यक्ष ई विश्वंभर नाथ बजाज ने
जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तथा संस्था के संस्थापक आरिफ खान के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सरहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने और ज्ञान प्रदान करने वाली वाली होती है उन्होंने कहा कि
जीवन में हर चीज होती पराई है
व्यक्ति के साथ तो रहती केवल पढ़ाई है