चारधाम यात्रा का पंजीकरण भी इस बार आधार से लिंक होंगा
उत्तराखंड, (देहरादून )17(मार्च ),2025 (सोमवार )! चारधाम यात्रा पंजीकरण कों इस बार आधार से लिंक किया जाएगा आधार से जुड़ी औपचारिकताए पूर्ण होते ही यात्रा पंजीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा पर्यटन विभाग के अनुसार मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है प्रक्रिया के पूर्ण होते ही पंजीकरण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा चारधाम यात्रा की घोषणा होने के साथ ही धामों के कपाट खुलने का दिन तय हो गया है गंगोत्री और युमनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय होना अभी शेष रह गया है इस बीच यात्रा के पंजीकरण की प्रक्रिया कों शुरू किए जाने कों यात्रा पंजीकरण पोर्टल कों ओपन किया जाना शेष रह गया है पर्यटन विभाग इसे 15 मार्च से 20 मार्च के बीच कभी भी शुरू करने कों कह रहा है अभी भी पंजीकरण शुरू करने में कुछ समय और लग सकता है इस बार यात्रा का पंजीकरण आधार से लिंक किया जा रहा है इसे लेकर प्रक्रिया विधिमान चल रही है इस प्रक्रिया के पूर्ण होने का पर्यटन विभाग कों भी बेसब्री से इंतजार है सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि सभी तैयारी पूर्ण कर लीं गई है सिर्फ आधार से लिंक किये जाने की तकनीकी प्रक्रिया पूरी होनी शेष है औपचारिकताए पूर्ण होते ही पंजीकरण शुरू करने की घोषणा कर दी जाएंगी