श्रीनगर : 14(मार्च ),2025, (शुक्रवार )! गढ़वाल विश्वविद्यालय में होने वाली जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता कों लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं है गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यलय में गुरुवार कों हुई पत्रकार वार्ता में प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ राकेश नेगी ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी उन्होंने कहा की भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए छात्र छात्राएं 16 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है कहाँ कि इच्छुक छात्र भारत पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते है और जिम्मेदार युवा, जागरूक युवा इस अभियान में जरूर शामिल होंगे
