कांग्रेस नेता के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों में रोष

उत्तराखंड :देहरादून 13(मार्च )2025, (वीरवार )! स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर कांग्रेस नेता सरवर यार खान की मुसीबत बड़ ने लगी है स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है पदाधिकारियों ने सरकार से कठोर कार्यवाही की माँग की है प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप शास्त्री ने आरोप लगाए कि कांग्रेस नेता सरवर यार खान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है आरोप लगाया की कांग्रेस नेता ने स्वतंत्रता सेनानियों कों एक तराजू में तोलने का काम किया है उन्होंने कहाँ जो बकरी चोरी में जेल गए थे उनको भी स्वतंत्रता सेनानी बनाया गया है जिससे सेनानियों के उत्तराधिकारियों में नाराजगी है और जल्द ही कांग्रेस नेता कों उन लोगों के नाम सार्वजनिक रूप से तत्काल उजागर करने चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *