उत्तराखंड :देहरादून,11(मार्च ) 2025, ( मंगलवार )! युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पी आर डी ) में चालक पद पर नियुक्ति पाने के लिए एक आरोपी प्रशिक्षण का फर्जी प्रमाण पत्र बना लिया और इसका उपभोग करने का प्रयास किया जो की विभाग द्वारा जाँच करने पर इसका खुलासा हो गया पी आर डी द्वारा इस मामले में रायपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि पंकज कुमार निवासी किल पारा, पोस्ट बदिया कोट, जिला बागेश्वर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है पंकज कुमार ने दिनाँक 13 जून 2022 कों निर्देशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड देहरादून कों एक पत्र भेजा था जिसमें दावा किया था कि उसने 15 दिवसीय पी आर डी प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ है उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी है इसके आधार पर उन्होंने जनपद बागेश्वर में रिक्त पद पर नियुक्ति कि माँग की थी इस पर जाँच के लिए मामला जिला युवा कल्याण एवं पी आर डी अधिकारी बागेश्वर कों भेजा गया युवा कल्याण निर्देशालय की जाँच के दौरान ये पाया गया कि पंकज कुमार का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र संदेहास्पद है विभागीय अभिलेखों में पंकज कुमार का नाम प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की सूची में नहीं था इसके आलावा प्रमाण पत्रों में कई विसंगति या पाई निर्देशलय स्तर पर विस्तृत जाँच कराई गईं जिसमें स्पष्ट हुआ कि प्रमाण पत्र में दर्ज हस्ताक्षर सम्बंधित अधिकारीयों के नहीं है
