उत्तराखंड जल संस्थान संघ की देहरादून जनपदीय कार्यकारिणी का गठन, इंजीनियर दिवाकर डंगवाल बने अध्यक्ष

उत्तराखंड जल संस्थान संघ की देहरादून जनपदीय कार्यकारिणी का गठन, इंजीनियर दिवाकर डंगवाल बने अध्यक्ष

 

उत्तराखंड,देहरादून, 31 अक्टूबर 2026,कों

 

आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड जल संस्थान के जलकल कार्यालय, दिलाराम बाजार, देहरादून में उत्तराखंड जल संस्थान संघ की देहरादून जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

 

नवगठित जनपदीय कार्यकारिणी में इंजीनियर दिवाकर डंगवाल को जनपद अध्यक्ष, इंजीनियर दीपेंद्र बिष्ट को जनपद सचिव, इंजीनियर वरुण कुमार को जनपद उपाध्यक्ष, इंजीनियर रविकांत रावत को जनपद कोषाध्यक्ष तथा इंजीनियर राकेश जोशी को संगठन सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

 

उक्त बैठक में उत्तराखंड जल संस्थान संघ के प्रांतीय महासचिव इंजीनियर यशवंत सिंह रावत, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष इंजीनियर पंकज नेगी, सचिव प्रोन्नत इंजीनियर राघवेंद्र डोभाल, गढ़वाल मंडल सचिव इंजीनियर अनिरुद्ध भंडारी, इंजीनियर अभय भंडारी एवं इंजीनियर सोहन जेठूड़ी सहित अनेक डिप्लोमा इंजीनियर उपस्थित रहे।

 

बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा इंजीनियरों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *