550 यात्रियों के साथ पंजाब के जीरकपुर से निकली ‘धरत बचाओ संदेश यात्रा’ का देहरादून में जगह-जगह भव्य स्वागत
उत्तराखंड,देहरादून, 17 अक्टूबर 2026,
पंजाब के जीरकपुर से 550 यात्रियों के साथ निकली *धरत बचाओ संदेश यात्रा* नगर कीर्तन के रूप में आज देहरादून पहुंची।
यात्रा का आज प्रेमनगर स्थित *गुरुद्वारा दमदमा साहिब* में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद *श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा* व अन्य कमेटियों द्वारा *वाडिया इंस्टीट्यूट के बाहर* यात्रा का स्वागत किया गया।
पांच प्यारों और *श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी* की पावन अगुवाई में निकले इस नगर कीर्तन में संगत ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया।
यह यात्रा आज रात्रि *गुरुद्वारा ऋषिकेश में विश्राम* करेगी और कल *गुरुद्वारा नानक मत्ता साहिब व गुरुद्वारा रीठा साहिब* में संपन्न होगी।
इस अवसर पर *गुलजार सिंह गुलयानी, सुरजीत सिंह, गिरधर गोपाल लूथरा, देवेंद्र पाल मोंटी, हरीश नारंग, सतीश कपूर, लालचंद शर्मा,* समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।