देहरादून में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन का स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
लोकतंत्र में समाचार पत्रों की भूमिका और वर्तमान चुनौतियों पर हुई व्यापक चर्चा
उत्तराखंड,देहरादून, 10 अक्टूबर 2026।* ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन (स्थापित 1961) का 50 वर्षीय स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय अधिवेशन आज मनभावन पैलेस, पटेल नगर, देहरादून में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का विषय *”लोकतंत्र में समाचार पत्रों की भूमिका”* रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरिंदर सिंह जी* एवं *राष्ट्रीय महामंत्री श्री अशोक नवरत्न जी* ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि *भारत के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल (PRGI) श्री योगेश कुमार बावेजा जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से *दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी श्री नरेंद्रानंद जी* एवं *श्री श्री 108 कृष्णगिरी जी महाराज, टपकेश्वर* ने अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए।
इस अवसर पर *देश-प्रदेश के सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।* वर्तमान समय में समाचार पत्रों को आ रही चुनौतियों, डिजिटल युग में प्रिंट मीडिया के अस्तित्व और विज्ञापन नीतियों को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में समाचार पत्र आज भी सबसे विश्वसनीय स्तंभ हैं, लेकिन उन्हें तकनीकी बदलाव के साथ खुद को अपडेट करना होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरिंदर सिंह जी ने अपने संबोधन में फेडरेशन के संस्थापक *स्व. सरदार हरभजन सिंह जी* को नमन करते हुए संगठन की 50 वर्ष की गौरवशाली यात्रा, योगदान एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और आगे की कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतार कर साकार करने का आह्वान किया।
भारत के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल श्री योगेश कुमार बावेजा जी ने कहा कि *”पत्रकारों के हितों के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और छोटे-बड़े का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। समस्या है तो उसका समाधान भी है, संवाद के द्वारा निरंतर समस्याओं का निराकरण किया जाना उचित है।”*
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण *प्रसिद्ध गायक मास्टर तनिष्क वर्मा* की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ *सोनिया आनंद रावत द्वारा सुरों की जुगलबंदी* ने समां बांध दिया, वहीं *कुलबीर कौर चन्नी द्वारा भजनों की प्रस्तुति* दी गई।
अतिथि विशेष के रूप में गंगासभा अध्यक्ष नितिन गौतम, पी.सी.आई. सदस्य एल.सी. भारतीय एवं सुधीर पाण्डा मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष *राज कुमार छाबड़ा* एवं प्रदेश महामंत्री *अभिनव कुमार* ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।वहीं देश प्रदेश के पत्रकारों कों उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया
मंच संचालन राकेश काला द्वारा किया गया।